फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेट्रो के कास्टिंग यार्ड के लिए एलडीए देगा 12.50 हेक्टेयर जमीन

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने के लिए एलडीए 12.50 हेक्टेयर जमीन देगा। इस जमीन का उपयोग अस्थायी कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए किया जाएगा। इसके बदले में दुबग्गा मछली मंडी आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार योजना में स्थानांतरित की जाएगी। मछली मंडी की ही जमीन मेट्रो डिपो के लिए दी जाएगी। यह निर्णय एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार और मेट्रो अधिकारियों के बीच हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


एलडीए वीसी ने बताया कि बसंतकुंज योजना के सेक्टर-के में छह हेक्टेयर और प्रबंध नगर योजना में अस्थायी पार्किंग के लिए 6.50 एकड़ भूमि भी चिह्नित की गई है। मेट्रो डिपो के लिए बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए के दक्षिणी भाग में लगभग 18 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है, जिसमें दुबग्गा मछली मंडी की जमीन भी शामिल है। मेट्रो अधिकारियों ने चौक, चारबाग और गौतम बुद्ध मार्ग जैसे अन्य स्थानों पर भी भूमि की मांग की है। उन्हें जल्द ही प्रस्तावित स्थलों का सर्वे कर एनओसी जारी करने का आश्वासन दिया गया है। नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि से संबंधित रिकॉर्ड एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें