फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा होगा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान बुक कराना, एलडीए बढ़ाएगा किराया

विज्ञापन
आईजीपी का किराया बढ़ाने की तैयारी में एलडीए। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का किराया महंगा होने वाला है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश एलडीए वीसी ने शनिवार को दिया। वे अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

एलडीए खाली फ्लैटों को एकमुश्त (बल्क सेल) में भी छूट के साथ बेचेगा। इसका भी प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी ली जाएगी।
वीसी ने अफसरों को निर्देश दिया कि योजनाओं में 18 मीटर या उससे अधिक जिन सड़कों का रखरखाव एलडीए कर रहा है उन्हें पीडब्लूडी को सौंपा जाएगा।
इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है। रखरखाव के लिए आवासीय योजनाएं नगर निगम व जलकल विभाग को जल्द हैंडओवर की जाएंगी।
वीसी ने कहा कि एक साल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का किराया नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में अब किराया बढ़ाने की कार्रवाई शुरू की जाए।
जल्द बनेगी मेदांता अस्पताल वाली टूटी सड़क
अंसल हाईटेक सिटी में शहीद पथ के किनारे अहिमामऊ से मेदांता अस्पताल तक टूटी सर्विस रोड को जल्द बनाया जाएगा। नौ मार्च को अंसल सिटी के प्रतिनिधियों संग बैठक की जाएगी।
बजट होटल बेचने को प्रि-बिड अगले सप्ताह
गोमती नगर विक्रांत खंड में बनाए बजट होटल को बेचने की कार्रवाई फिर शुरू की जाएगी। इसे लेकर अगले सप्ताह प्री-बिड कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी।
योजनाओं की गुणवत्ता जांची
मुख्य अभियंता इंदू शेखर सिंह ने शनिवार को बसंतकुंज योजना पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों की गुणवत्ता जांची। उन्होंने दीवार में ड्रिल कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। कानपुर रेेड के रतनलोक अपार्टमेंट भी निरीक्षण किया गया। यहां भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें