फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोगों को देख घबरा रही बिटिया, लगाए है एक ही रट...अंकल शैतानी करेंगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। किड्जी प्री स्कूल की चार साल की छात्रा से स्कूल वैन में दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। वारदात के बाद से मासूम अब तक सहमी हुई है। वह घर से बाहर भी नहीं निकल रही। मां ने बताया कि लोगों को देखकर बेटी दुबक जा रही है। वह बस एक ही रट लगाए है कि अंकल शैतानी करेंगे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने सोमवार को पीड़ित छात्रा की मां से बात की। उन्होंने बताया कि वह लगातार बिटिया की काउंसिलिंग कर रही हैं, लेकिन मासूम सदमे से उबर नहीं पाई है। वह मेरे अलावा किसी दूसरे के पास नहीं जा रही।

मां ने बताया कि वह घर पर तीन छोटी-छोटी बेटियों के साथ अकेले रहती हैं। उन्हें डर है कहीं स्कूल प्रबंधक उनके साथ कुछ गलत न करा दें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बिटिया की फीस वापस करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय न मिला तो वह स्कूल के बाहर धरना देंगी। महिला की नौ माह की दो जुड़वा बेटियां भी हैं। बेटी के साथ हुई घटना से वह टूट गई हैं। वह आपबीती बयां करते-करते रो पड़ीं। बताया कि जब वह शिकायत करने पहुंची थीं तो प्रबंधक ने उन्हें लालच भी दिया था। कहा था कि अगर वह पुलिस से शिकायत नहीं करती हैं तो वह बच्ची का स्कूल फीस माफ कर देंगे।
विज्ञापन


एक साल में दो बड़े हादसों ने झकझोर दिया

पीड़िता की मां को एक साल में दो बड़े हादसे ने पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। वह बताती हैं कि एक साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। वह अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थीं कि दूसरी घटना हो गई। वहीं, बच्ची अभी भी अपने पिता का इंतजार कर रही है। वह अक्सर मां से पूछती है कि पापा अस्पताल से कब आएंगे।



अन्य बेटियों के लिए करूंगी प्रदर्शन

पीड़िता की मां का कहना है कि गुनाह को छिपाने के लिए दबाव बनाने वाला स्कूल प्रबंधक अभी भी गिरफ्त से दूर है। अगर प्रबंधक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करेंगी। बेटी के साथ जो हुआ, उसे तो मैं बदल नहीं सकती, लेकिन किसी और के साथ ऐसा नहीं होने दूंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें