फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए शहर में बनाएगा पांच हजार सस्ते आवास

विज्ञापन
लखनऊ विकास प्रा​धिकरण।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एलडीए गरीबों के लिए करीब पांच हजार नए सस्ते आवास (फ्लैट) बनाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इन फ्लैटों की कीमत 10 लाख रुपये के आसपास रखी जाएगी।
विज्ञापन

पांच नवंबर को डालीबाग की 72 फ्लैटों योजना के आवंटन पत्र वितरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराने नई योजनाएं लाई जाएं। दरअसल, डालीबाग के योजना के लिए 8184 लोगों ने आवेदन किया था। सिर्फ 72 लोगों को फ्लैट मिले। आठ हजार से अधिक लोगों को मायूस होना पड़ा था।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सस्ते आवास की नई याेजना के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। इस संबंध में अर्जन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। एलडीए की जो नई योजनाएं अनंत नगर, नैमिष नगर और वरुण विहार आने वाली हैं, वहां भी नियमों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) लोगों के लिए आवास बनाए जाएंगे। ऐसे में आने वाले समय में कई हजार सस्ते आवास उपलब्ध होंगे। वीसी ने कहा कि उनका प्रयास है कि जिस तरह के आवास डालीबाग में बनाए गए हैं, उसी तरह के आवास अन्य जगहों पर भी बनें। वहां पर पार्किंग और पार्क आदि की सुविधा रहे। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें