लखनऊ। एलडीए बसंतकुंज योजना में करीब 20 हजार वर्गमीटर में मनोरंजन पार्क बनाएगा। परियोजना को धरातल पर उतारने और इसके संचालन की जिम्मेदारी आनंदी ग्रुप को सौंपी गई है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्क में रोलर कोस्टर जैसे अत्याधुनिक झूलों के अलावा मनोरंजन गतिविधि क्षेत्र बनाए जाएंगे।
गर्मियों और सप्ताहांत के लिए जल गतिविधियां और जल क्रीड़ा क्षेत्र की योजना है। पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट, खरीदारी के स्टॉल और बैठने की उचित व्यवस्था होगी। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और खाका तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।