लखनऊ। बसंतकुंज योजना में बने एक हजार पीएम आवासों का आवंटन एलडीए इसी महीने करेगा। इसको लेकर अंतिम सप्ताह में लाॅटरी डाली जाएगी। जिन आवासों का आवंटन किया जाएगा, उनके लिए दो साल पहले 9,238 लोगों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 7,784 आवेदक पात्र पाए गए थे।
करीब तीन साल पहले एलडीए ने बसंतकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एक हजार पीएम आवासों के लिए पंजीकरण खोला था। यह मकान करीब 34 वर्ग मीटर के हैं और चार मंजिला हैं। मकान की कीमत 4.79 लाख रुपये है। अब इनके आवंटन के लिए 24, 25 व 26 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लाॅटरी होगी।
इसलिए हुई देरी
योजना के नियमों के तहत तीन लाख रुपये सालाना आय वाले वे लोग ही आवेदन कर सकते थे, जिनका शहर में अपना कोई आवास नहीं है। पंजीकरण के बाद नोडल एजेंसी नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने आवेदकों की जांच की। आवेदकों को डूडा में पंजीकरण भी कराना होता है, जिसमें समय लगा और बीते साल अकबरनगर बस्ती को हटाने का मामला आने के बाद भी लॉटरी में देरी हुई, क्योंकि वहां बस्ती से हटाए गए लोगों को विस्थापित किया गया।
कब होगी किसकी लाटरी
24 जलाई को सभी वर्गों के दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक व एससी, एसटी आवदेकों की
25 जुलाई को अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की
26 जुलाई को सामान्य वर्ग के आवेदकों की
I
I
Iपीएम आवासों की लॉटरी की तारीख तय हो गई है। आदेश भी जारी कर दिया गया है। तैयारी करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है।
I
I
- ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव एलडीएI