फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से चलेगा बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ नगर निगम शनिवार से अभियान चलाएगा। इस दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा, जिन्होंने पहले लाइसेंस बनवाया, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया, उनसे प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जून तक 1500 लाइसेंस ही बने हैं, जबकि अनुमानित तौर पर 10,000 से अधिक लोगाें ने कुत्ता पाल रखा है। अब अभियान चलाकर लाइसेंस की जांच होगी। जुर्माना जमा न करने पर कुत्ता जब्त भी किया जाएगा।

ऐसे बनवा सकते हैं लाइसेंस

पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन मोड में भी लाइसेंस बनवाने की सुविधा है। देसी कुत्ते का लाइसेंस शुल्क 200 रुपये प्रति वर्ष और विदेशी नस्ल के कुत्तों का शुल्क 1000 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित है। यह लाइसेंस वित्तीय वर्ष के अंत तक वैध रहता है और हर वर्ष नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। लाइसेंस प्रक्रिया या किसी भी अन्य जानकारी के लिए निगमकर्मी जयंत सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9511156792 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जुर्माना देकर मौके पर बनवा सकते हैं लाइसेंस



पशुकल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा का कहना है कि पकड़े जाने के दौरान यदि कोई व्यक्ति कुत्ते का लाइसेंस बनवाना चाहता है तो उसका लाइसेंस मौके पर ही जुर्माना लेकर बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें