फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए आज लगाएगा लोन मेला

विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन
लखनऊ। आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए सोमवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लोन मेला लगाएगा। जहां सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन दिलाया जाएगा। एलडीए दिसंबर में ही रजिस्ट्री शिविर भी लगाएगा।
विज्ञापन


अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कई बार आवंटी सही जानकारी न मिलने व बैंक से लोन न मिलने के कारण संपत्ति का पूरा पैसा जमा नहीं कर पाते हैं। इससे आवंटियों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ तो पड़ता ही है, देरी होने पर आवंटन निरस्त होने का खतरा भी रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को लोन मेला लगाया जा रहा है। जहां एक ही स्थान पर बैंक सहायता मिलेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी भी दी जाएगी। ज्यादा बैंकों की प्रतिस्पर्धा होने पर आवंटी को ब्याज दर का भी फायदा होगा। लोन लेने के लिए आवंटियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय एवं जाति प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र लाने होंगे।

दुर्बल आय वर्ग को बड़ी राहत

ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवंटियों को बैंक से लोन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोन मेले में एक ही छत के नीचे उनका सारा काम हो जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास, सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना, पहले आओ-पहले पाओ योजना, अनंत नगर योजना के साथ ही अन्य योजनाओं में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्ति लेने वाले आवंटी बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


Iलोन मेले में आवंटियों की ऋण संबंधी जरूरतें पूरी होंगी और वे पूरा भुगतान कर अपनी संपत्ति के मालिक बन सकेंगे। दिसंबर में रजिस्ट्री शिविर भी लगाया जाएगा। इसके लिए फाइलें तैयार की जा रही हैं।I
विज्ञापन


I- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें