फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटलों की सुरक्षा जांच कराएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के होटल में अग्निकांड के बाद एलडीए संयुक्त टीम बनाकर राजधानी के होटलों की सुरक्षा जांच कराएगा। इसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में करीब 290 होटल हैं। इनके सुरक्षा मानकों की फिर से जांच की जाएगी। इसमें मुख्य भूमिका अग्निशमन विभाग की होगी। 15 दिन में जांच को पूरा किया जाएगा। संयुक्त जांच टीम में एलडीए, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, पुलिस, दमकल, आबकारी व नगर निगम शामिल होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा। वीसी ने यह भी कहा कि एलडीए मानचित्र पास करता है। बिल्डिंग में किस गुणवत्ता की वायरिंग करवाई गई है, इसका प्रमाण देने का जिम्मा विद्युत नियामक आयोग का है। आग से निपटने के इंतजाम पूरे हैं कि नहीं यह जांच फायर विभाग करता है। विभागों को पूरी पड़ताल के बाद ही एनओसी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें