फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ लाख इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद अब एलडीए शहर की करीब आठ लाख इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगा। इसके लिए निजी एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। ऑडिट की शुरुआत एलडीए की कॉलोनियों से होगी। फिर चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर के भवनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए मार्किंग सिस्टम तैयार किया गया है। ऑडिट के बाद हर भवन की रेटिंग होगी। इमारत के बाहर लगाई जाने वाली प्लेट पर मार्किंग लिखी होगी। इससे पता चलेगा कि कौन सा भवन कितने खतरे के निशान पर है। पूरी रिपोर्ट अग्निशमन विभाग को भी सौंपी जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर विभाग संबंधित भवन को खतरनाक क्षेत्र में रख सकेगा।
वीसी ने कहा कि इस ऑडिट से शहर में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही लोगों को भी अपने घर की सुरक्षा का स्तर पता चल पाएगा। मार्किंग सिस्टम से खतरनाक भवनों की पहचान आसान होगी, जिससे समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। भवन में सुधार मकान मालिक को ही करना होगा। वीसी ने कहा कि यह ऑडिट केवल लोगों की सुरक्षा के मानक परखने के लिए करवाया जाएगा।
विज्ञापन


खिड़की-दरवाजों की गुणवत्ता भी देखी जाएगी
फायर सेफ्टी ऑडिट में घरों में बिजली के तारों की गुणवत्ता, भवन का सेट बैक और छत पर जाने वाली सीढ़ियों की व्यवस्था जांची जाएगी। फायर सेफ्टी के अन्य मानक, खिड़की व दरवाजों की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। संबंधित घर तक पहुंचने वाली गली की चौड़ाई और आसपास पानी की सुविधा का भी आकलन होगा। घर से दमकल स्टेशन की दूरी, मकान में एसी की संख्या और उनके बाहरी यूनिट की भी जांच होगी। बिजली का लोड भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें