फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के मुख्य नगर नियोजक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शासन ने एलडीए में तैनात मुख्य नगर नियोजक केके गौतम को हटा दिया है। अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध इमारतों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया था। यह भी सामने आया कि मानचित्र पास करने में एलडीए में बड़ा खेल मानचित्र अनुभाग में चलता है। इस कारण जितने नक्शे जमा होते हैं, उसके आधे भी पास नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने चार जुलाई को प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी। इसमें उन कारणों का भी खुलासा किया था, जिनके चलते मानचित्र पास नहीं होते और लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं। बाहरी लोगों के जरिये मानचित्र बनवाए जाने और फिर उनके जरिये ही जमा कराए जाने के मामले भी सामने आए हैं। शासन के सूत्रों ने बताया कि केके गौतम का तबादला अयोध्या विकास प्राधिकरण में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें