लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए एलडीए सामुदायिक केंद्र बनाएगा। शनिवार को विधायक योगेश शुक्ला व एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसका भूमि पूजन किया। सरस्वती अपार्टमेंट के पास 2900 वर्गमीटर में तीन मंजिला केंद्र बनाया जाएगा।
गोमतीनगर विस्तार के आवंटियों की ओर से विवाह समारोह आदि आयोजनों के लिए सामुदायिक केंद्र की मांग की जा रही थी। एलडीए सामुदायिक केंद्र में बहुउद्देश्यीय हॉल, लॉन, किचन, डाइनिंग, कमरे, लाइब्रेरी, इंडोर गेम्स, योगा सेंटर, कैफे, स्वीमिंग पूल की सुविधा देगा। कार्यक्रम में रिवर व्यू अपार्टमेंटों के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।