फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज रात नौ बजे तक बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई इलाकों में शनिवार रात 12 बजे से किया गया डायवर्जन रविवार रात नौ बजे तक लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस प्रतिबंधित मार्गों से एंबुलेंस, शव वाहन और दमकल की गाड़ियों को निकलवाएगी।
विज्ञापन




- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर चलेगा।



- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।



- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह आईटी और सुभाष चौराहा होकर जाएगा।



- बुद्धेश्वर चौराहे की ओर से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से होकर वाहन जा सकेंगे।



- पाल तिराहे की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।



- आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा होकर बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से जा सकेंगे।



- दुबग्गा तिराहे की ओर से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से होकर जाएंगे।



- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से गुजरेंगे।



- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से यातायात बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा चौराहा और तिकोनिया तिराहा नहीं जा सकेगा। नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुए वाहन तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से गुजरेंगे।
विज्ञापन




- बालागंज चौराहा से यातायात कोनेश्वर चौराहा होते हुए घंटाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। बालागंज चौराहे से बाएं हरिनगर होते हुए बंधा, ग्रीन कॉरिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होते हुए वाहन जा सकेंगे।



- चरक चौराहा से यातायात चौक चौराहा/कोनेश्वर चौराहा होते हुए बालागंज चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह चरक चौराहा, रूमी गेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बंधा, ग्रीन कॉरिडोर मार्ग, हरिनगर होते हुए जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें