फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एलडीए ने 600 करोड़ की जमीन तलाशी, आएंगी नई आवासीय योजनाएं

Fri, 04 Jul 2025 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए ने शहर में 600 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन की पहचान की है। ये जमीनें या तो वर्षों से खाली पड़ी थीं या फिर उन पर अवैध कब्जे थे। एलडीए ने इन जमीनों को खाली कराकर नई आवासीय और वाणिज्यिक योजनाएं लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एलडीए (डेमो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए ने गोमतीनगर सहित कई योजनाओं में 600 करोड़ रुपये की कीमत वाली जमीनें खोज निकाली हैं। कहीं पर ये खाली पड़ी थीं तो कहीं इन पर कब्जे थे। इन्हें हटाने के बाद एलडीए इन पर नई योजनाएं लाएगा।

विज्ञापन


वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लैंड ऑडिट सर्वे में करीब 600 करोड़ रुपये की जमीनें मिली हैं। योजनाओं में कितनी जमीनें खाली पड़ी हैं, इसकी जांच के लिए टीम लगाई गई थी। इसने सैटेलाइट मैपिंग, ड्रोन सर्वे और स्थलीय सर्वे से इनकी तलाश की।

ये भी पढ़े- UP Government Jobs : ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए अब ट्रिपल-सी कोर्स अनिवार्य, नई नियमावली लागू
विज्ञापन


सरसवां और गोमतीनगर में 1090 चौराहे के पास खाली जमीन पर फ्लैट और होटल बनाने की योजना है। अन्य जमीनों को लेकर भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।


पीएम आवास योजना के 49 आवेदक निकले अपात्र

नगर निगम की स्थलीय जांच में प्रधानमंत्री आवास योजना के 49 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने नगर निगम को जांच करने के लिए 626 आवेदन पत्र भेजे थे। नगर आयुक्त ने जोन तीन के जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटखोरी का बड़ा खतरा, समस्या से निपटने में जुटा FSDA, स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय

टीम ने स्थलीय और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें 49 आवेदन ऐसे मिले, जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करते थे। जांच में यह भी सामने आया कि कई आवेदकों के पास अपने मकान हैं। कुछ लोगों की सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक निकली। जोनल अधिकारी ने डूडा के परियोजना | प्रबंधक को रिपोर्ट भेज दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें