फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण किए सील, बिना नक्शा पास कराए बन रहे थे भवन

Tue, 24 Mar 2026 09:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एलडीए ने अलग-अलग इलाकों में छह अवैध निर्माण सील किए हैं। ये सभी बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एलडीए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एलडीए ने मंगलवार को चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, डालीगंज व नाका क्षेत्र में छह अवैध निर्माण सील किए। बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रही बिल्डिंगों को एलडीए के इंजीनियरों ने सील किया है। 

विज्ञापन


इनमें अमीनाबाद के जंगलीगंज में लगभग 150 वर्गमीटर में बन रही बिल्डिंग, डालीगंज के केसरीपुरम में 148 वर्गमीटर, हुसैनगंज में कैंट रोड पर 110 वर्गमीटर, हैवलक रोड पर लगभग 80 वर्गमीटर, नाका में ऐशबाग पुल के पास सर्विस रोड पर लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल और नादान महल रोड पर लगभग 418.21 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया गया कॉम्प्लेक्स शामिल है। यह सभी निर्माण करीब एक से डेढ़ साल से चल रहे थे। 

सूत्रों का कहना है कि एलडीए ने यह कार्रवाई तब की है, जब बिल्डिंगों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में एलडीए इंजीनियरों पर मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एलडीए के ही इंजीनियरों ने पहले मिलीभगत कर बनवाया और अब महज कागजी कार्रवाई के लिए सील किया। कुछ महीने बाद सील खोल भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें