फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA Lucknow: एलडीए बेच रहा 2300 फ्लैट, ‘पहले आओ, पहले पाओ’, ज्यादातर 17 से 30 लाख रुपये तक के

Thu, 07 Jul 2022 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पारिजात, सरयू, सृष्टि, सरगम, पंचशील जैसे अपार्टमेंट में फोर बीएचके तक के फ्लैट उपलब्ध हैं। 2 करोड़ से अधिक कीमत का सरयू अपार्टमेट का 285 वर्गमीटर का फ्लैट सबसे महंगा है। 17 से 30 लाख तक के फ्लैट सीजी सिटी, देवपुर पारा की समाजवादी लोहिया इंक्लेव में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना ढूंढ रहे लोगों के लिए एलडीए 2300 फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ ऑफर के जरिये बेच रहा है। वन बीएचके से लेकर फोर बीएचके तक के ये फ्लैट पारिजात, सरयू, सृष्टि, सरगम, पंचशील, सीजी सिटी, रश्मि लोक, आद्रा, दीपशिखा, रतन लोक, अनुभूति, फाल्गुनी, सनराइज, मृगशिरा, सृजन, सोपान, मघा, भरणी, अश्लेषा आदि अपार्टमेंट में हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सबसे महंगा सरयू अपार्टमेट का 285 वर्गमीटर का 4 बीएचके फ्लैट दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का है। वहीं, कम कीमत में 17 से 30 लाख रुपये तक के फ्लैट सुल्तानपुर रोड सीजी सिटी अपार्टमेंट एवं देवपुर पारा की समाजवादी लोहिया इंक्लेव में हैं। इच्छुक खरीदार लखनऊ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldaonline.in  पर आवंटन संबंधी सभी नियम, शर्त, आवेदन पत्र के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। फ्लैटों के आवेदन फॉर्म की कीमत 100 रुपये है।

31 जुलाई के बाद बढ़ सकती है कीमत
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के मुताबिक सरयू, पारिजात, पंचशील अपार्टमेंट में जो फ्लैट खाली हैं, उन्हें 31 जुलाई तक वर्तमान कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी फ्लैट की तय कीमत 31 जुलाई तक ही प्रभावी रहेगी। इसके बाद इनकी कीमत बढ़ सकती है।  
विज्ञापन


प्रमुख अपार्टमेंट में खाली फ्लैट
नाम                       संख्या
समाजवादी इंक्लेव पारा   396
सरगम सीतापुर रोड        175
सोपान सीतापुर रोड        173
अखलेखा कानपुर रोंड      169
जनेश्वर इंक्लेव सीतापुर रोड 185
स्मृति सीतापुर रोड           100  
रश्मि लोक शारदानगर     126
रतन लोक शारदानगर      195
दीपशिखा कानपुर रोड      98
ऐशबाग हाइट्स            67
मृगशिखा मानसरोवर        58
मेघा मानसरोवर            65
सरयू                       38
पारिजात                   44
पंचशील                   14

ऋण लेने में मदद करेंगे
एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि जो लोग आशियाना खरीदने की सोच रहे है उन्हें इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। फ्लैट खरीदने वालों को एलडीए की ओर से ऋण लेने में मदद भी दी जाएगी। प्राधिकरण भवन परिसर स्थित यूको बैंक में इसके आवेदन पत्र उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें