एलडीए ने वर्षों बाद जहां गरीबों के लिए आवासीय योजना लांच की है। वहीं,
पहली बार सबसे महंगे फ्लैट बेचने की भी तैयारी की जा रही है।
प्राधिकरण
ने सोमवार को निर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैटों की स्कीम की
लॉन्चिंग की। गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 में इन दोमंजिला फ्लैटों की
बिक्री की जाएगी और इसके लिए वही पंजीकरण करा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय
एक लाख रुपये से कम है।
यूको बैंक विपिनखंड एलडीए शाखा से 150 रुपये में
पंजीकरण पुस्तिका हासिल कर सकते हैं। प्राधिकरण ने फिलहाल 1000 पुस्तकों की
बिक्री करने का फैसला किया है।
एक महीने तक फ्लैटों का पंजीकरण होगा। इसके
बाद लॉटरी के जरिए इनका आवंटन किया जाएगा। इन फ्लैटों की कीमत करीब चार
लाख रुपये है और क्षेत्रफल लगभग 30 वर्ग मीटर है।
पंजीकरण शुल्क के तौर पर
करीब 20 हजार रुपये आवेदनकर्ता को जमा करने होंगे।
आवंटन के 45 दिन के भीतर
करीब 80 हजार रुपये और बकाया धन 10 प्रतिशत सामान्य ब्याज की दर से 120
किस्तों में लिया जाएगा। प्राधिकरण की इस योजना में कुल 88 फ्लैट हैं,
जिनमें 44 ग्राउंड और 44 फर्स्ट फ्लोर के हैं।
महंगे फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन 6 फरवरी से शुरू होगा