फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी कंपनियों को पीएम आवास का काम देकर फंसा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
दागी कंपनियों को पीएम आवास का काम देकर फंसा एलडीए
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने वीसी को भेजी रिपोर्ट
बसंतकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए दागी कंपनियों को काम देकर एलडीए फंस गया है। अधीक्षण अभियंता चक्रेश जैन ने अब वीसी को प्रोजेक्ट पर कराए जा रहे कामों की रिपोर्ट भेजी है। इसमें कार्यदायी संस्थाओं से काम कराए जाने पर कार्रवाई का फैसला लेने के लिए कहा गया है।
बसंतकुंज के सेक्टर एन में 2112 प्रधानमंत्री आवास एलडीए बना रहा है। इसका काम प्रताप ट्रेडिंग कंपनी और एशिया कंस्ट्रक्शंस को दिया गया है। दोनों कंपनी जानकीपुरम में सृष्टि और स्मृति अपार्टमेंट के निर्माण पूरा करने का ठेका लेने के बाद काम नहीं कर रही हैं। इसके चलते एक साल की देरी प्रोजेक्ट में हुई। इसके बाद 31 जुलाई को खुद वीसी प्रभु एन सिंह के निर्देश पर मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने आदेश जारी कर दोनों कंपनियों को छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ऐसा कंपनियों के काम अधूरा छोड़ने की वजह से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अधीक्षण अभियंता चक्रेश जैन ने वीसी को रिपोर्ट भेजी है कि बारिश में फाउंडेशन और कॉलम बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए।
इन गड्ढों में पानी भर गया। इससे मौके पर काम बंद हो गया। मृदा परीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक स्ट्रक्चर ड्राइंग भी अभी तक नहीं बन सका है। भवन निर्माण के लिए पूरी योजना के सापेक्ष प्लिंथ लेवल तय भी करना बाकी है। वहीं अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा का कहना है कि काम शुरू करा दिया गया है। बारिश होने पर पानी भर जाना स्वाभाविक है। कंपनियों को काम भी एक साल पहले दिया गया था। सेक्टर आई में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के काम के लिए अब दोनों कंपनियों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें