फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हथियारों को करीब से देखा, छूकर रोमांचित हुए बच्चे

विज्ञापन
अंम्बुज की खबर के सा​थ :फोटो मनीष वर्मा दिलकुशा लान मे लगा सेना मेला जहां पर लगी हथियारो की प्रदर्
विज्ञापन
लखनऊ । सेना मेले के आयोजन में मंगलवार को जब स्कूली बच्चों ने सेना के हथियारोें को न सिर्फ बेहद करीब से देखा बल्कि उन्हें छूकर महसूस किया तो उनके रोमांच का ठिकाना न रहा। यहां आए स्कूली बच्चों ने सेना और उसके क्रियाकलापों को भी समझा।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री सत्य साईं बाबा पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के 37 विद्यार्थियों को दिलकुशा गार्डेन में चल रही दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘नो योर आर्मी’ में भेजा। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये केवल पुस्तकीय ज्ञान काफ ी नहीं है। बच्चों को देश में क्या है और क्या चल रहा है। यह भी मालूम हो जिससे वे भावी जीवन में एक आदर्श और लक्ष्य लेकर बढ़े। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सेना के क्रियाकलापों की जानकारी होनी चाहिए जिससे सेना के प्रति उनकी रुचि बढ़े।
राज्यपाल की पहल पर राजभवन स्थित विद्यालय के कक्षा 4 से 8 तक के 37 विद्यार्थी भारतीय सेना द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में भ्रमण पर गए थे। विद्यार्थियों ने वहां सेना के हथियारों को देखा। सेना के जवानों से जाना कि सेना जंगल में रहकर कैसे कार्य करती और प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ के समय राहत कार्य में कैसे सहयोग करती है। वायु सेना के छोटे फ ाइटर प्लेन के बारे में भी उन्हें बताया गया। विद्यार्थियों ने वहां लगे एनसीसी कैम्प में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

रॉकेट लॉन्चर, लाइट मशीनगन देखी
मेले का शुभारंभ मेजर जनरल (मध्य यूपी सब एरिया) प्रवेश पुरी ने किया। मेले में सेना युद्ध के बड़े हथियार और टैंक तो शामिल नहीं हो सके, लेकिन रॉकेट लॉन्चर, लाइट मशीनगन, 9 एमएम कार्बाइन, नाइट विजन कैमरे, चिकित्सीय क्षेत्र के उपकरण शामिल हुए। इन्हें देखने के लिए छात्रों व एनसीसी की टीम उमड़ी। इस मौके पर खुखरी, असामी, कुमायूंनी, साउथ इंडियन डांस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेले का समापन 14 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें