फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एलडीए में चाय पिलाने वाला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, शहर के बिल्डर व अफसर दहशत में

Fri, 07 Aug 2020 08:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एलडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से शहर के बिल्डर और उनके अधिकारी दहशत में आ गए हैं। इसकी वजह यह है कि बीते दिनों ये काम से मुख्य नगर नियोजक कार्यालय गए थे। तब वहां इन्होंने अधिकारी के साथ जो चाय पी थी, उसे इसी कर्मचारी ने पेश किया था।

विज्ञापन


एलडीए की नई बिल्डिंग में तीसरे तल पर नियोजन विभाग में तैनात कर्मचारी की गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस कर्मचारी का काम मुख्य नगर नियोजक कार्यालय में चाय पिलाना और फाइलों को अधिकारी के यहां से कर्मचारियों तक पहुंचाना था। उसका लगातार मुख्य नगर नियोजक के चैंबर में भी आना-जाना रहता था। यहीं अधिकारी की बिल्डर, उनके प्रतिनिधियों व संबंधित इंजीनियर के साथ बैठकें होती थीं।

नियोजन विभाग के साथ एलडीए की इंटीग्रेटेड और हाइटेक टाउनशिप सेल के भी जुड़े होने से वहां तैनात अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता भी कार्यालय में बैठकों में शामिल रहते हैं। इन्हें यही कर्मचारी चाय पेश करता था। ऐसे में अब बिल्डरों के साथ अधिकारी भी संशय में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे तल को किया गया बंद

मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल ने बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए तुरंत पूरे तल को खाली करा लिया गया। 48 घंटे के लिए नियोजन विभाग और इस तल पर मौजूद दूसरे कामों को बंद करा दिया गया है। पूरे तल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। शनिवार व रविवार को छुट्टी से पूरा एलडीए बंद रहेगा। अब नियोजन विभाग में सोमवार से ही काम शुरू होगा।

क्या कर्मचारी कार्यालय आया?
मुख्य नगर नियोजक ने बताया कि पता चला है कि संक्रमित निकला कर्मचारी पांच-छह दिन से कार्यालय नहीं आया। हालांकि, अन्य स्टाफ का कहना है कि बुधवार को ही उसे कार्यालय में देखा गया था। इस जानकारी ने ही संशय पैदा किया है। इससे पहले पिछले सप्ताह इसी बिल्डिंग के दूसरे तल पर कोरोना का पहला केस मिला था।

जोनल अधिकारी पॉजिटिव, दूसरे को मिला चार्ज
नगर निगम में जोन-8 की जोनल अधिकारी संगीता कुमारी भी पॉजिटिव निकली हैं। इसके बाद नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी-4 सुजीत श्रीवास्तव को उनका चार्ज भी दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें