फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसटैक्स कैंप की तारीखों में हुए बदलाव

Wed, 28 Aug 2013 11:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने गृहकर समाधान शिविर की तारीखों में संशोधन कर दिया है। सोमवार को जारी कार्यक्रम में गड़बड़ी की वजह से संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


शिविर में गृहकर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को जोन तीन व जोन छह में शिविर लगेगा।

जोन तीन में अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव व छह में अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज मौजूद रहेंगे।

30 अगस्त को जोन दो में और 31 अगस्त को जोन चार में शिविर लगेगा। इनमें अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज मौजूद रहेंगे। शिविर सुबह दस से दो बजे तक चलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें