एलडीए ला-मार्टीनियर कॉलेज और
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच रोजाना लगने वाले जाम को खत्म करने की योजना बना रहा है।
इसमें कॉलेज और केडी सिंह बाबू स्टेडियम से कुछ जमीन
लेकर एक ओपन कार पार्किंग बनाई जाएगी और संकरे रास्ते को चौड़ा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आदेश पर पिछले दिनों
कमिश्नर संजीव सरन के साथ एलडीए के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण
किया था।
खेल निदेशालय के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी।
इसके
बाद में प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है, जिसमें केडी सिंह
बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट और स्वीमिंग पूल के आसपास का कुछ खुला
क्षेत्र लिया जाएगा।
इससे रास्ते को चौड़ा किया जाएगा। यहां ओपन स्पेस में
करीब 100 कारों को खड़ा करने के लिए पार्किंग जोन भी बनाया जाएगा।
इस बारे
में खेल निदेशक के. रवींद्र नाइक ने बताया कि प्रशासन और एलडीए के
अधिकारियों ने कुछ दिन पहले यहां निरीक्षण करके इस तरह की परियोजना की
जानकारी दी थी, जिसमें स्टेडियम का कुछ हिस्सा जाएगा।
इसके आगे की कोई
जानकारी नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर, प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीसी
यादव ने बताया कि यहां के लिए ओपन पार्किंग और सड़क चौड़ीकरण का प्लान है।
हालांकि ला-मार्टीनियर कॉलेज और खेल निदेशालय से जमीन मिलने के बाद ही यहां
विकास संभव है।