फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के चौथे दिन बृहस्पतिवार देर रात एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का शासन ने तबादला कर दिया। उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण में भेजा गया है। चर्चा रही कि अग्निकांड की वजह से उन्हें हटाया गया है। हालांकि, तबादला आदेश जारी होने के बाद भी शुक्रवार को एलडीए से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर अपर सचिव के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़कर निराधार खबर चलाई जा रही है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा को तभी कार्यमुक्त किया जाएगा, जब उनकी जगह पर दूसरा अधिकारी तैनात हो जाएगा। एलडीए में यह भी चर्चा रही कि अपर सचिव तभी एलडीए से जाएंगे, जब चारों आवासीय योजनाएं लॉन्च हो जाएंगी। ऐसे में वह साल के अंत तक एलडीए में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें