फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इमारत के हर तल पर अवैध निर्माण, आग से बचाव के उपाय न होने से गईं 15 जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की जान जाने के बाद एलडीए की ओर से बनाई गई पांच सदस्यीय जांच समिति ने पड़ताल पूरी कर रिपोर्ट वीसी को सौंप दी है। इसमें हर तल पर मानक से अधिक निर्माण होना, सेटबैक न छोड़ना, आने-जाने का रास्ता संकरा होने के साथ आग से बचाव के उपाय न होने और भू उपयोग के विपरीत इमारत का इस्तेमाल किए जाने को हादसे की प्रमुख वजह माना गया है।
विज्ञापन

अग्निकांड के बाद एलडीए की प्राथमिक जांच में पता चला था कि बिल्डिंग पूरी तरह अवैध है। प्राधिकरण ने आवासीय मानचित्र पास किया था, जबकि मौके पर व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। हादसे के दिन ही वीसी प्रथमेश कुमार ने जांच समिति बना दी थी, जिसे तीन दिन में रिपोर्ट देनी थी। कमेटी ने मंगलवार को मौके पर जाकर जांच की और अब रिपोर्ट वीसी को सौंप दी है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज सागर और अलीगंज के संपत्ति अधिकारी व विशेष कार्य अधिकारी रवि नंदन सिंह को सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन




जांच में सामने आए तथ्य

0 बेसमेंट सहित तीन मंजिला इमारत के हर तल पर मानक से अधिक निर्माण कराया गया।
0 सुरक्षा को दरकिनारकर पूरे प्लॉट को कवर कर निर्माण किया गया।
0 आने-जाने का एकमात्र रास्ते में एसी की आउटर यूनिट और एग्जास्ट फैन लगाए गए थे।
0 मानचित्र आवासीय पास कराया गया था और इस्तेमाल व्यावसायिक किया जा रहा था।
0 एलडीए के प्रवर्तन विभाग ने अवैध निर्माण की निगरानी में ढिलाई बरती और कार्रवाई नहीं की।
0 ध्वस्तीकरण के आदेश को वर्ष 2016 में वापस लिया गया।
0 आदेश वापस लेने के बाद यह जांच नहीं की गई कि मौके पर निर्माण मानचित्र के अनुरूप हो रहा है या नहीं।


कोट
जांच रिपोर्ट वीसी को सौंप दी गई है। टीम ने संपत्ति आवंटन और मानचित्र पास करने से संबंधित फाइलों की भी पड़ताल की। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है।
- ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें