एलडीए की अनंतनगर (मोहन रोड) आवासीय योजना में शहरवासियों का उत्साह देखने को मिला है। योजना के द्वितीय चरण में 332 भूखंडों के लिए रविवार रात 12 बजे तक कुल 8,568 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि उपलब्ध भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकृत आवेदकों का परीक्षण करने के बाद लॉटरी की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 785 एकड़ की अनंतनगर आवासीय योजना में करीब डेढ़ लाख लोगों का आशियाना बनाने का सपना पूरा होगा। द्वितीय चरण के लिए 11 जुलाई से 10 अगस्त तक पंजीकरण खोला गया था। लोगों की मांग पर एलडीए वीसी ने पंजीकरण की समय सीमा सात दिन के बढ़ाकर 17 अगस्त किया था।