केजीएमयू ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में एलसीए हॉस्टल ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए।
मोहम्मद दानिश ने सबसे अधिक 53 और वसीम अहमद ने 23 रन की पारी खेली। सैफ ने तीन विकेट झटके।
जवाब में रिजवी कॉलेज की टीम 26.4 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई। ऐहतेशाम ने सबसे अधिक 29 रन बनाए।
फरदीन ने तीन और सूरज ने दो विकेट झटके। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में सफीपुर क्लब की पारी 19.2 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। आनंद (18) सर्वोच्च स्कोरर रहे।
कबीर ने दो विकेट लिए। जवाब में बुलान स्कूल कोलकाता की टीम लक्ष्य से पांच रन पिछड़ गई और 64 रन पर लुढ़क गई। सुनील ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। तुषार ने दो विकेट झटके।
राजकीय इंटर कॉलेज विजेता
राजकीय इंटर कॉलेज ने टिनी ट्वायज कॉन्वेंट स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मात देते हुए स्कूल फुटबॉल लीग में पूरे अंक अर्जित किए। वहीं दूसरे मैच में जीवन धारा ने टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में द्वारिका पब्लिक स्कूल को 3-1 से हराया।
खेल के 15वें मिनट में अर्जुन ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदलते हुए राजकीय इंटर कॉलेज को 1-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे मुकाबले में जीवन धारा और द्वारिका पब्लिक कॉलेज की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर थी। परिणाम के लिए टाईबेकर का सहारा लिया गया, जिसमें जीवन धारा ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया।