फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की किल्लत, तब भी बर्बादी

Wed, 18 Jun 2014 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ पूरे प्रदेश में बिजली के लिए हाय-तौबा मची हुई है। चिलचिलाती धूप और बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन


देर रात बिजली कटौती से परेशान लोग जब गुस्से में प्रशासन से बिजली मांगते हैं तो उन्हें यह जवाब दे दिया जाता है कि बिजली की कमी और इसमें प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में इस तस्वीर को देखकर क्या कहा जाए। प्रशासन की लापरवाही या बिजली की बर्बादी। यह तस्वीर हमें इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक निवासी अभिषेक पांडेय ने भेजी है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक मंगलवार पूरी रात और बुधवार सुबह तक उनके इलाके में बिजली नहीं आई, लेकिन जब आई तो दिन चढ़े भी स्ट्रीट लाइट्स जलती रहीं।

बेहतर होता प्रशासन बिजली की किल्लत का रोना बंद करे और इसकी बर्बादी पर रोक लगाए, हो सकता है इस छोटे से प्रयास से कोई बड़ा बदलाव ही आ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें