फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सृजन की सुस्त चाल पर शासन सख्त

Sat, 11 Jan 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव लघु उद्योग मुकुल सिंघल ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को 15 फरवरी तक अभियान चलाकर शत-प्रतिशत कर्ज बांटने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव ने शुक्रवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो में निर्यातकों की वित्तीय सहायता के लिए चलाई जा रही एमडीए योजना की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन की जा चुकी है।

ब्यूरो में पंजीकरण से लेकर विभिन्न वित्तीय सुविधाओं का इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया गया है। निर्यातकों के सुझाव लेकर इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गेट-वे पोर्ट सब्सिडी योजना में आवेदन के लिए एक समयसीमा भी तय की जाएगी ताकि आवेदनों का समय से निस्तारण हो सके।

उन्होंने 121 निर्यातक इकाइयों के दावे का ई-ट्रांसफर सिस्टम के जरिये भुगतान भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। उन्होंने हस्तकला विपणन योजना, महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें