फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वकीलों का हंगामा, अफसरों के सामने जमीन पर बैठे

विज्ञापन
तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। तहसीलों से शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सरोजनीनगर तहसील में सीडीओ अजय कुमार जैन और एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अफसरों के सामने ही अधिवक्ता जमीन पर बैठ गए। सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य सुचारू रूप से नहीं होने का आरोप लगाया। संगठन के अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ताओं की मांग थी कि तहसील में एसडीएम न्यायिक की प्रभावी तैनाती कर न्यायालय की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि यहां तैनात एसडीएम अधिकतर समय वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में फरियादियों के मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के अलावा डीएम से एसडीएम न्यायिक की तैनाती करने की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम न्यायिक की तैनाती की गई, लेकिन न्यायालय की कार्यवाही अब तक कागजों तक ही सीमित है। वकीलों ने तहसील के बाहर सड़क किनारे बन रहे नाले का मामला भी उठाया।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे लोग।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे लोग।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें