फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता पर फायरिंग, गर्दन के पास से निकली गोली

Fri, 03 Jul 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में बुधवार रात अधिवक्ता कौशल पांडेय पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी। गोली उनकी गर्दन के पास से निकल गई। आरोपियों ने दोबारा गोली चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं हुआ। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

प्रीतिनगर निवासी कौशल पांडेय ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपने मित्र कुलदीप रावत के साथ एकता पब्लिक स्कूल के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक से आए आशुतोष तिवारी और गौरव बाजपेई उर्फ पीलू ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। पहली बार निशाना चूकने के बाद आरोपी लौटे और दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं हुआ। कुलदीप रावत ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी पिस्टल तानकर धमकाया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
कौशल ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। वे मड़ियांव थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। दोनों ने नशे में उन्हें मारने का प्रयास किया। इससे वह और उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज।

घटना की सीसीटीवी फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें