फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असलहों की तस्करी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने बुधवार देर रात असलहों की तस्करी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, चार मैगजीन और 50 कारतूस बरामद हुए हैं। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है। एसटीएफ ने आरोपियों को रात करीब 12 बजे समता मूलक चौराहे के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

एसटीएफ इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी ने बताया कि असलहों की तस्करी की सूचना मिली थी। बुधवार रात चार लोगों के चौराहे के पास आने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बीबीडी दयाराम पुरवा निवासी संदेश प्रताप सिंह, गोमतीनगर के विपुलखंड निवासी विवेक प्रजापति, चिनहट के मटियारी निवासी नितिन कुंडी और प्रिंस गुप्ता के रूप में हुई। पूछताछ में नितिन कुंडी ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त स्वीकार की। उसने बताया कि करीब दो साल पहले वह सिंथेटिक ड्रग्स और ऑर्गेनिक गांजे की तस्करी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था।
जेल से छूटने के बाद उसने विरोधी गैंग से बदला लेने और रंगदारी वसूली के लिए हथियारों की तस्करी शुरू की। संदेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह रियल एस्टेट कंपनी में पार्टनर है। वह जमीन कब्जा और रंगदारी के मामलों में दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियारों का उपयोग करता था। गोरखपुर निवासी अभिषेक उन्हें हथियार उपलब्ध कराता था। वह ये काम बाबू सिंह माफिया के संरक्षण में कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें