लखनऊ। छात्रों के बवाल के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय में बाहरी छात्र न प्रवेश कर सके, इसके लिए गेट पर सख्त निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रवक्ता डॉ. शंशाक शेखर के मुताबिक विश्वविद्यालय में शैक्षिक वातावरण खराब न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सख्ती करने का निर्णय लिया गया है। बीते दिनों बवाल करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय से बाहर कर दिया गया था।