फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान का ताला तोड़ने के विरोध पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। महिगवां में दुकान का ताला तोड़ रहे दबंगों को रोकने पर कुम्हरावां निवासी दुकानदार सुंदरम मिश्रा और उनके पिता राजीव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में सुंदरम के साथी आमोद शुक्ला और प्रसून भी जख्मी हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सुंदरम के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे जानकारी मिली कि बाराबंकी के घुघटेर निवासी सुनीता, सूरज, सनी, अजय, देशराज सिंह व छाया उनकी दुकान का ताला से तोड़ रहीं हैं। सुंदरम व उनके पिता राजीव ने पहुंचकर विरोध किया। इस पर दबंगों ने तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव करने आए आमोद और प्रसून पर भी डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आमोद बेहोश हो गए। प्रसून की आंख के पास गंभीर चोट आ गई। भीड़ जुटती देख आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें