फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से खुलेगा विधि विश्वविद्यालय, अपना टिफिन बॉक्स लेकर आएंगे छात्र, तीन दिन से ज्यादा पुराना कोविड रिपोर्ट नहीं होगा मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठीक एक साल बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एक मार्च से खुल जाएगा। पहले चरण में अंतिम पांचवें वर्ष के छात्रों को बुलाया जा रहा है। छात्र घर से अपना टिफिन बॉक्स लेकर आएंगे। डाइनिंग हॉल में एक साथ खाना नहीं खा सकेंगे, इसलिए छात्रों को उनके टिफिन बॉक्स में ही खाना उपलब्ध कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर छात्र और अभिभावक दोनों से सहमति पत्र मांगा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष होली अवकाश के लिए लोहिया विधि विवि बंद हुआ था और छात्र घर चले गए थे। उसके बाद से ही कोरोना संक्रमण के चलते विवि अब तक नहीं खुल पाया। साल भर ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित रहने के बाद एक मार्च से विवि फिर से खुलने जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से छात्रों को बुलाया जा रहा है। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि विवि पूरी तरह से रेजिडेंशियल है। सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी कैंपस में ही रहते हैं। इसलिए एकसाथ छात्रों को नहीं बुलाया जा रहा। पहले चरण में अंतिम वर्ष के छात्रों को बुलाया गया है। इनकी संख्या कुल 170 है। वे भी तीन चरण में आएंगे। एक मार्च, सात और 15 मार्च तक विवि के हॉस्टल में प्रवेश कर लेंगे। 15 मार्च के बाद चौथे वर्ष के छात्रों को बुलाया गया है।
कुलपति ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के सारे नियम छात्रों को भेज दिए गए हैं। इसके लिए छात्रों के साथ अभिभावकों की भी सहमति मांगी जा रही है। छात्र जब विवि में आएंगे उनकी कोविड रिपोर्ट तीन दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। विवि में प्रवेश करने से पहले उनको सैनिटाइज किया जाएगा और थर्मल स्क्रिनिंग कर पल्स भी चेक किया जाएगा। इससे पहले क्लासरूम, मेस, डाइनिंग एरिया, हॉस्टल व परिसर को अच्छे से सैनिटाइज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाइनिंग एरिया में खाना नहीं खा सकेंगे
इस बार कोविड प्रोटोकॉल के चलते छात्र एक साथ डाइनिंग एरिया में खाना नहीं खा सकते। इसके लिए छात्रों के छोटे-छोटे समूह बनाए जाएंगे। एक समूह के साथ दूसरा समूह नहीं बैठ सकता। ऐसे में छात्रों को उनके टिफिन बॉक्स में ही खाना मुहैया कराया जाएगा। उन्हें हॉस्टल के कमरे में खाना होगा। इसके लिए सभी छात्रों को अपना टिफिन बॉक्स लेकर आने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के कैंपस से ज्यादा बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। कुलपति ने बताया कि सहमति पत्र पर सभी नियमों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें