फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे सीएम आदित्यनाथ, बोले- यूपी में होगा कानून का राज

Fri, 24 Mar 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज कोतवाली में सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सत्ता संभालने के पांचवे ही दिन बृहस्पतिवार सुबह राजधानी की हजरतगंज कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि प्रदेश मे कानून का राज लागू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हर पीड़ित की एफआईआर दर्ज होगी और शिकायतकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि यह उनका पहला और आखिरी निरीक्षण नहीं है। आगे भी थाना-कोतवाली आते रहेंगे।

सीएम आदित्यनाथ ने बाद में मीडिया से कहा, पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर फरियादी की एफआईआर दर्ज जाए। घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। बेवजह रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। मंशा साफ है, कानून व्यवस्‍था पर जीरो टॉलरेंस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें