भाजपा व कांग्रेस के डीएनए में पिछड़े वर्ग के लिए न्याय का अंश नहीं है। मंडल कमीशन के तहत जब राष्ट्रीय मोर्चा सरकार ने 7 अगस्त 1990 को ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे का निर्णय लिया तो भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए आडवाणी को राम रथ पर सवार कर अयोध्या का मुद्दा उछाल दिया। मंडल कमीशन विरोधी भाजपा कभी पिछड़े वर्ग की हितैषी नहीं हो सकती। भाजपा व कांग्रेस ओबीसी की जनगणना के खिलाफ हैं।