फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन रिपेयरिंग, सिंचाई तकनीक, रक्षा क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करें: आनंदीबेन पटेल

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में िनर्देश्ा देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। स्रोत ः जनभवन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों को ड्रोन रिपेयरिंग, सिंचाई तकनीक, रक्षा क्षेत्र आदि से जुड़े अत्याधुनिक क्षेत्र में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थानों में खाली शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों को समय से भरा जाए।
विज्ञापन


वे जनभवन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध शासकीय व वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक कर रही थीं। संस्थानों के निदेशकों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्यपाल ने डिफेंस कॉरिडोर से संबंधित क्षेत्रों में छोटे-छोटे स्पेयर पार्ट्स बनाने के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया। शिक्षकों को तकनीकी विकास की जानकारी के लिए अध्ययन भ्रमण (टूर प्रोग्राम) आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि संस्थान तकनीकी रूप से अपडेट रहें। समय के अनुकूल नए पाठ्यक्रम (कोर्स) शुरू करें व आवश्यकतानुसार पुराने पाठ्यक्रमों में संशोधन करें। समाज की समस्याओं के समाधान के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों की ओर से नई तकनीकों का विकास किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल, नवाचार व शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं की खाली सीटों पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने सुझाव दिया कि कक्षा 10 व 12 स्तर पर संबंधित विषयों की सुदृढ़ शिक्षा दी जाए। उनके लिए विशेष कोचिंग व परामर्श की व्यवस्था की जाए। उन्होंने छात्रों के सहयोग से मेस संचालन का निर्देश दिया। बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जहां छात्र-शिक्षक अनुपात असंतुलित है, वहां इसे ठीक किया जाए।

कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल जानी, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विनोद कुमार, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय व विवि से संबद्ध सभी तकनीकी संस्थानों के निदेशक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में िनर्देश्ा देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। स्रोत ः जनभवन

समीक्षा बैठक में िनर्देश्ा देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। स्रोत ः जनभवन

समीक्षा बैठक में िनर्देश्ा देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। स्रोत ः जनभवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें