विवाद में महिला व बच्चों समेत पांच लोग हुए घायल।
- फोटो : amar ujala
कमरौली क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गांव के कुछ लोगों ने सुरेश कुमार के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश कुमार (42) समेत उनकी पत्नी सुनीता देवी (38), पुत्र मुकेश कुमार (11), पुत्री मंजू कुमारी (19) और बबली (14) घायल हो गईं।