लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी और खराब सुविधाओं ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को पांच-पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। वीआईपी और लग्जरी ट्रेनों के महंगे टिकट खरीदने के बाद भी मुसाफिरों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
गाड़ी संख्या 82502 तेजस एक्सप्रेस के यात्री आनंद गौरव ने आईआरसीटीसी से शिकायत की है कि 1,900 रुपये का टिकट लेने के बावजूद उनकी सीट का फुटरेस्ट टूटा हुआ था। इसी तरह लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी (15032) के डी-6 कोच में हैंडरेस्ट टूटे होने से यात्रियों को बैठने में दिक्कत हुई। एक अन्य यात्री हिमांशु पांडेय ने गोमतीनगर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों पर लापरवाही से पेनाल्टी लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि बीती शाम उनकी साइकिल ट्रेन से बलिया से गोमतीनगर पहुंच गई थी। वह जब साइकिल लेने गए तो कर्मचारियों ने कल आने को कहा, लेकिन बुधवार को पेनाल्टी लगा दी।
घंटों लेट चल रही हैं ट्रेनें
यात्रियों ने ट्रेनों की भारी लेटलतीफी को लेकर डीआरएम से शिकायत की है। कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस (15707) और दरभंगा दिल्ली स्पेशल (02569) पांच घंटे से अधिक लेट रहीं। गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल (02563) तीन घंटे देरी से चली, जिससे ऐशबाग स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में पौने घंटे खड़ी रही। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी एक घंटे लेट हुई।
फर्स्ट एसी में बहता रहा पानी, शौचालय भी बदहाल
पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस (15065) के कोच बी-5 में गंदगी और गाड़ी संख्या 05575 के शौचालयों से बदबू आने की शिकायतें मिलीं, जिन पर रेलवे ने कोई ध्यान नहीं दिया। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (15066) के फर्स्ट एसी कोच के शौचालय में लगातार पानी बहता रहा। गोरखपुर पुणे स्पेशल (01416) के यात्री अनूप त्रिपाठी ने शिकायत की कि उन्हें सफर के दौरान बेडरोल ही नहीं दिया गया।
ट्रेन में भीड़ और गर्मी से परेशान यात्री।