फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैशाली जोशी को स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Sun, 31 Aug 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वैशाली जोशी को स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की परास्नातक छात्रा वैशाली जोशी को इस साल का स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा विभाग ने शनिवार को दीक्षांत समारोह के लिए पदकों की प्रस्तावित सूची जारी की। वैशाली जोशी को श्री प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा। मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली वैशाली ने परास्नातक में 85.21% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उनके पिता ज्ञानेंद्र कुमार जोशी वकील हैं, जबकि मां गुंजन जोशी गृहिणी हैं। वर्तमान में परिवार लखनऊ के सूर्यनगर कॉलोनी में रहता है। वैशाली ने बताया कि वह डिजिटल जर्नलिज्म में कॅरिअर बनाना चाहती हैं, इसलिए इस विषय का चयन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में कोई पत्रकार नहीं है, लेकिन मुझे पत्रकारिता की प्रेरणा न्यूज चैनलों से मिली। वैशाली ने इंटरमीडिएट के बाद पत्रकारिता को कॅरिअर बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद उन्होंने मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से स्नातक किया। परास्नातक करने के बाद नौकरी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें