फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय : मेडल में बेटियों की बादशाहत

Sun, 31 Aug 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय : मेडल में बेटियों की बादशाहत
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 10 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में इस बार बेटियों का जलवा रहेगा। विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को जारी प्रस्तावित मेडल सूची के अनुसार, इस बार 80% मेडल छात्राओं के हिस्से आएंगे, जबकि छात्रों को सिर्फ 20% मेडल मिलेंगे।
विज्ञापन


लविवि की छात्रा श्रद्धा यादव को नौ मेडल और रायबरेली स्थित कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा चित्रा साहू को आठ मेडल मिलेंगे। छात्रों में सबसे अधिक सात मेडल सिटी कॉलेज के छात्र रवि चंद को मिलेंगे। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दीक्षांत की तैयारियां जारी हैं।
तीन सितंबर तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

दीक्षांत समारोह में मेरिट के आधार पर दिए जाने वाले पदकों की अस्थायी सूची पर छात्र-छात्राएं 3 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
विज्ञापन


स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल वैशाली को
इस बार स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय की छात्रा वैशाली जोशी को मिलेगा। उनको कुल दो मेडल दिए जाएंगे।

इन पदकों के लिए साक्षात्कार दो सितंबर को

कुलाधिपति स्वर्ण पदक और डॉ. चक्रवर्ती स्वर्ण पदक के लिए साक्षात्कार दो सितंबर को शाम 4 बजे होगा। छात्र-छात्राओं को समिति कक्ष (मंथन हॉल) में मूल दस्तावेजों के साथ दोपहर तीन बजे पहुंचना होगा। एनसीसी कैडेट को मिलने वाले कुलपति स्वर्ण पदक के लिए साक्षात्कार मंगलवार होगा। इसके लिए दोपहर तीन बजे समिति कक्ष (मंथन हॉल) में पहुंचना होगा।

1,26,254 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री
दीक्षांत समारोह के मौके पर 1,26,254 छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेंगी। स्नातक में 11,0810 विद्यार्थी हैं। परास्नातक में 15200 विद्यार्थी हैं। इनमें सबसे अधिक 68901 डिग्री छात्राओं को मिलेंगी। 57353 डिग्री छात्रों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें