फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

Mon, 27 Jul 2020 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लालजी टंडन को आखिरी विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल व भाजपा के दिग्गज नेता लालजी टंडन मंगलवार शाम यहां पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह निधन हो गया। वहां वह 40 दिनों से भर्ती थे। स्व. टंडन के बेटे व प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने उन्हें यहां गोमती के किनारे गुलाला घाट पर मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने टंडन के निधन पर मंगलवार को एक दिन का अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी पार्टी के सारे कार्यक्रम तीन दिन के लिए रद्द कर दिए हैं और पार्टी का झंडा झुका दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, राजधानी से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी, नड्डा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व राज्यपाल राम नाईक सहित पक्ष व  विपक्ष के कई नेताओं, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा पूर्व राज्यपालों तथा अन्य प्रमुख हस्तियों ने टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने टंडन के निधन की खबर सुनते ही आशुतोष से बात की और उन्हें सांत्वना दी और कुछ ही देर बाद उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व दूसरी पार्टी के नेताओं सहित राजधानी के अन्य कई प्रमुख लोगों ने टंडन के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। 

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की तरफ  से अंतिम विदाई
अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार से पहले पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ  ऑनर दिया। सेना की तरफ  से भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र्त चढ़ाकर सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति की तरफ  से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रधानमंत्री की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. टंडन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र्त अर्पित किया।

कई दिन से थे वेंटिलेटर पर
टंडन 85 वर्ष के थे। तबियत खराब होने के बाद उन्हें 11 जून को यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार था। चिकित्सकों ने उनका सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया था लेकिन उनके पेट में रक्तस्राव हो गया। साथ ही फेफड़े, किडनी और लीवर में दिक्कत बढ़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सोमवार देर रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार (21जुलाई ) सुबह 5.35 पर उनका निधन हो गया । उनके बड़े बेटे आशुतोष टंडन गोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें