फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है अंतिम दिन, फटाफट कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 13 Dec 2013 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) कैंप में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बायोमीट्रिक नामांकन कराने वालों की संख्या पहले दिन से तीन गुना ज्यादा रही।
विज्ञापन


हजरतगंज में तीन केंद्रों पर दूसरे दिन कुल 295 लोगों ने नामांकन कराया। वार्ड के मोहल्लों के लोगों के लिए शुक्रवार को नाम दर्ज कराने का अंतिम दिन है।
अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, लक्ष्मण मेला स्थल पर 160, बिशुन नारायण इंटर कॉलेज पर 45 और नगर निगम मुख्यालय में 90 लोगों ने एनीपीआर के लिए बायोमैट्रिक नामांकन करवाया।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गयी है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंप स्थल पर पहुंच कर हर हाल में नामांकन करा दें। शुक्रवार को शिविर का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


लक्ष्मण मेला स्थल में सिकंदर नगर बस्ती, बापू नगर, शाहनजफ इमामबाड़ा क्षेत्र का नामांकन किया जा रहा है।

बिशुन नारायण इंटर कॉलेज में राणा प्रताप मार्ग, ला प्लास, सप्रू मार्ग, अशोक मार्ग और लारेंस टेरेस (आंशिक) के लोगों को केंद्र है।

जबकि नगर निगम मुख्यालय में तिलक मार्ग, भोपाल हाउस, हलवासिया रोड, महात्मा गाँधी मार्ग, बाल्मीकि मार्ग, कैपर रोड और बाल्मीकि मार्ग (आंशिक) के लोग नाम दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें