फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC चुनाव : अंतिम दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 16 Apr 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
mlc election - फोटो : amar ujala
एमएलसी चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा के 10 प्रत्याशियों और एक अपना दल के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारा। उन्होंने भी पर्चा भी दाखिल किया।
विज्ञापन

2 of 6
mlc election - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से विधान भवन रवाना हुए। यहां सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

3 of 6
mcl - फोटो : amar ujala
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार के कई मंत्री व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

4 of 6
mlc election - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने रविवार को राज्य विधान परिषद के लिए अपने दस उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें सरोजनी अग्रवाल के रूप में एक महिला को प्रतिनिधित्व के अलावा मंत्री महेन्द्र सिंह, मोहसिन रज़ा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
mlc election - फोटो : amar ujala
वहीं, एक सीट पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पटेल लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mlc election - फोटो : amar ujala
बता दें कि विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए बसपा के भीमराव अंबेडकर नामांकन कर चुके हैं। सपा ने बसपा का समर्थन देने का एलान किया है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें