फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट-2017 के आवेदन में अभी भी मौका, लास्ट डेट बढ़ी

Mon, 25 Sep 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने जा रही कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट-2017 (सीपैट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अब 25 के बजाय 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सीपैट के माध्मय से प्रदेश के राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों की यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी की सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।

प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि अब 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सीपैट के लिए पंजीकरण करा चुके हैं जबकि  15,900 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मांग पर आवेदन की तारीख दो दिन बढ़ाई जा रही है। इसके बाद 29 सितंबर से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

सीपैट के माध्यम से प्राइवेट कॉलेजों में यूपी से बाहर के अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे, लेकिन सरकारी कॉलेज में दाखिले के लिए अभ्यर्थी का यूपी का निवासी होना अनिवार्य होगा।

अगर अभ्यर्थी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों उत्तर प्रदेश से किया है तो फिर उसे निवास प्रमाणपत्र देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन दोनों या फिर इनमें से कोई एक परीक्षा अन्य राज्य से उत्तीर्ण की है तो उसे निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
विज्ञापन


सीपैट चार अक्तूबर को प्रस्तावित है। परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच होगी। इसमें चार-चार नंबर के 180 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। ये सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी से होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें