फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board News: इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 10 जून तक करें आवेदन, एक विषय में फेल छात्रों के लिए अंतिम मौका

Mon, 09 Jun 2025 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Board Compartment Exam 2025: यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके माध्यम से एक विषय में फेल रहे अभ्यर्थी को पास होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन का मौका सिर्फ दो दिनों तक है। 10 जून के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और तिथि भी नहीं बढ़ेगी। आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट के लिए एक विषय में फेल छात्र व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा करना होगा।

ये भी पढ़े- UP News: अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला, पोस्टरों से सजाया गया उनका घर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


12वीं के छात्र विषयवार इस तरह दे सकेंगे परीक्षा

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये देना होगा।

आवेदन की प्रति भी जमा करना अनिवार्य

परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। इसके बाद जमा शुल्क के चालान की मूल प्रति हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को लगाना होगा। इसके बाद आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून से तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather News: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने ढाया सितम, आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में फेल व दूसरे भाग में पास परीक्षार्थी केवल फेल वाले भाग में शामिल हो सकते हैं। छात्र चाहें तो सहमति से दोनों भागों में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें