प्रैक्टिकल पांच से 10 अप्रैल के बीच होने थे। लखनऊ में इसके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार जिन बच्चों के प्रैक्टिकल छूट गए हों, वे विषय के हिसाब से जारी किए गए परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रैक्टिक्ल दे सकते हैं।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में छूटे हुए बच्चों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए राजधानी में आठ केंद्र बनाए गए थे।
छूटे बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा राजधानी में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन, राजकीय बालिका विद्यालय श्र्रृंगार नगर और शाहमीना रोड, अमीनाबाद इंटर कॉलेज, केकेसी इंटर कॉलेज, कालीचरण इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में होनी है।
प्रयोगात्मक परीक्षा पांच अप्रैल से शुरू हुई थीं लेकिन परीक्षकों का ब्यौरा और विषयवार परीक्षा केंद्रों की सूची न आने के कारण पहले दो दिन बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थीं।
दो दिन बाद प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो पाईं। गुरुवार को प्रयोगात्मक परीक्षा का अंतिम दिन होगा।