फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर मालिकों को राशन, किरायेदार खाली हाथ

विज्ञापन
फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद राशन किट वितरण में भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान मालिकों को राशन दिया जा रहा है, जबकि उन्हीं मकानों में रहने वाले किरायेदारों को राहत सामग्री नहीं मिल रही। राशन बांट रहे कर्मचारी आधार हाथ में लेकर भटक रहे इन किरायेदारों की बात भी नहीं सुनते।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे दुर्गापुरी काॅलोनी में राशन वितरण के दौरान कई महिलाओं ने कर्मचारियों को घेर लिया। यहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद राशन किट दी जा रही थी और लाभार्थियों की फोटो भी खींची जा रही थी। प्राची, मनीष और अन्य किरायेदारों ने बताया कि बाढ़ से उनका भी नुकसान हुआ है लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला।
चक्कर लगा रहे लोग, फिर भी नहीं मिला राशन
रीतू, राधा, रामदुलारी और राजकुमारी समेत कई लोगों ने बताया कि वे कई बार कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेज दिया जाता है। वितरण कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें केवल दुर्गापुरी में राशन बांटने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

गलियों में अब भी जलभराव
भार्गव कॉलोनी की कई गलियों और प्लॉटों में अब भी पानी भरा है। कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान हैं। मामा चौराहा और दाउदनगर मुख्य मार्ग के किनारे पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है।

फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।

फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।

फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।

फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।

फैजुल्लागंज में राशन ले जाते लोग व राशन न मिलने पर हंगामा करते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें