फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनका चरित्र निर्माण करना भी जरूरी है। इसमें अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। यह बात बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित वारसिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कही। सेमिनार का विषय ‘तालीम, किरदारसाजी और वालिदैन की जिम्मेदारियां’ था। विशिष्ट अतिथि ह्यूमन असिस्टेंस फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लुबना कमाल ने भी अपने विचार रखे। शायरा व कॉलेज की पूर्व छात्रा रूबीना अयाज ने अपनी शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हंजला हुसैन की कुरआन पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रस्तुत किए। मौलाना वसीम अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन इल्मा सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें