फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न देने पर किराएदार को मकान से निकाला, मददगार बनी पुलिस, यूं की सहायता

Wed, 15 Apr 2020 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ की आशियाना पुलिस ने मंगलवार को घर से निकाले गए किरायेदार को न सिर्फ दूसरा कमरा दिलाया, बल्कि अपनी जेब से पहले वाले मकान मालिक को पैसा भी दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेशे से माली हंसमुख ने दो हफ्ते पहले पासी किला गांव में कल्लू पासी के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।

किरायेदार का आरोप है कि इस लॉकडाउन के दौरान मकान मालिक की पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व हजार रुपये की मांग की थी। उसने सात सौ रुपये दिए।
विज्ञापन

मकान मालकिन ने की मारपीट व घर से बाहर निकाला

इसके बावजूद रविवार शाम मकान मालकिन ने मारपीट की और परिवार समेत घर के बाहर निकाल दिया। सामान भी फेंक दिया। पीड़ित की सूचना पर इंस्पेक्टर ने एसआई दलवीर सिंह को मौके पर भेजा।

आशियाना पुलिस ने सरकारी आदेश का हवाला भी दिया। मकान मालिक नहीं माना तो पुलिस ने एक महीने का किराया दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को दूसरी जगह कमरा दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें